हिंदी वेबसाइट

हिंदीभाषियों
के लिये
एक समर्पित वेबसाइट

पारम्परिक चिकित्सा/कृषि
पारम्परिक चिकित्सकीय ज्ञान पर आधारित मधुमेह पर वैज्ञानिक रपट


किसान और इंटरनेट
पैसे से खरीदकर रोज जहर खाता है आम भारतीय
यूँ तो हथियार न डालिये मच्छरो के आगे
आपको स्वस्थ बनाने बाट जोह रहे है देशी फल
आइये ऐसे करे पारम्परिक नुस्खो को समृद्ध
कितना कम जानते है हम देश की पर्यावरणीय सम्स्याओ के विषय मे
और अब बम भी होने चाहिये हर्बल
पारम्परिक चिकित्सकीय ज्ञान के दस्तावेजीकरण के दौरान हो रहे विचित्र अनुभव-1
क्या आप जानते है एक पेड की कीमत?
अपने ही देश मे क्यो दुत्कारी जा रही पारम्परिक चिकित्सा पद्धति?
यदि पैरो मे गति हो तो क्या कर लेंगी राहे
ह्रदय रोगो को कहे अलविदा असाधारण पारम्परिक ज्ञान के साधारण प्रयोग से

click here

click here

click here

click here

click here

NARAD:Hindi Blog Aggregator

Google

हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!

आपको स्वस्थ बनाने बाट जोह रहे है देशी फल

हिन्दी वेबसाइट में पंकज अवधिया के लेख
पंकज अवधिया

कुछ वर्षो पहले मै गर्मियो के दिनो मे पीले पलाश की तलाश मे वनो मे घूमने निकल्ने की तैयारी कर रहा था। साथ मे चल रहे मार्गदर्शक जो पारम्परिक चिकित्सक भी थे, ने बहुत से तेन्दु के फल एकत्र कर लिये। मैने उनसे कारण पूछा तो वे बोले कि यह तो जंगल के अन्दर जाने पर ही बताऊँगा। हम लोग काफी देर तक चलते रहे। बीच-बीच मे मै अपनी बोतल से पानी पीता रहा और फिर पानी खत्म हो गया। गर्मियो मे जंगल मे पानी मिलना मुश्किल होता है और मिल भी जाये तो वन्य पशुओ के साथ कतार मे लगना पडता है। यहाँ तेन्दु की उपयोगिता पता चली। रास्ते भर मार्गदर्शक ने पानी नही पीया सिर्फ रूककर तेन्दु खाते रहे। उन्हे बिल्कुल प्यास नही लगी। उन्होने खुलासा किया कि शहर के लोग शीतल पेय़ पीकर जो स्वास्थ्य को खतरे मे डालते है और फिर भी गर्मी से नही बच पाते है, के लिये तेन्दु एक सशक्त विकल्प है। यह सस्ता है और स्वादिष्ट भी। बचपन मे गाँवो मे रहकर हमने खूब तेन्दु खाये है पर हमारे आस-पास ऐसे लोग भी है जिनका जीवन शहर मे कटा है और वे तेन्दु जैसे देशी फलो को नही जानते। खाने की बात तो दूर है। मार्गदर्शक महोदय ने बताया कि तेन्दु के प्रयोग से गर्मियो की बीमारियो से बचा जा सकता है। एक शहर से दूसरे शहर जाने से पानी बदलने के कारण होने वाली समस्याओ से भी यह बचाता है, बिल्कुल अदरक की तरह।

आजकल पथरी के रोगी बढते जा रहे है। सन्दर्भ ग्रंथ कहते है कि तेन्दु के फलो का सेवन न केवल इस रोग का उपचार करता है बल्कि फिर से पथरी बनने को रोकता है। खून की सफाई करने का दावा करने वाले ढेरो उत्पाद आज बाजार मे है। हमारे युवा बरसो से इनका उपयोग कर रहे है पर कम ही लाभांवित हो रहे है। तेन्दु मे दूषित खून के कारण होने वाले बीमारियो को जड से दूर करने की ताकत है।

तेन्दु की तरह एक और देशी फल कैथा के विषय मे भी शहरो मे कम जानकारी है। हमारे प्राचीन चिकित्सा ग्रंथ इस फल के औषधीय गुणो के बखान से भरे पडे है। ठंड की बीमारियो के लिये यह एक बहुत उपयोगी औषधी है। सर्दी-खाँसी मे यह आधुनिक दवाओ का सस्ता पर प्रभावी विकल्प साबित होता है। माँ प्रकृति अपने बच्चो को जानती है। इसलिये उन्होने सर्दी के लिये अपने बच्चो की रक्षा के लिये कैथा का फल उपलब्ध करवाया है। पर उनके बच्चे इस ओर ध्यान नही दे रहे है। कैथा हाथी के प्रिय फलो मे से एक है। इसलिये जिन भागो मे हाथी समस्या पैदा करते है (या कहे कि जहाँ आदमी हाथियो के क्षेत्र मे अतिक्रमण करते है) वहाँ मानव आबादी से इन्हे दूर रखने के लिये कैथा के जंगल लगाने की सलाह दी जाती है ताकि उनकी भूख वही मिट जाये।

शहरो मे अंजीर बडे चाव से खायी जाती है। यह महंगी तो होती है पर दिव्य गुणो से युक्त नही होती है। शहरी माँग को पूरा करने के लिये इसे उगाया जाता है। अच्छी फसल के लिये रसायनो का प्रयोग किया जाता है और यही रसायन इसे खाने वालो के लिये अभिशाप बन जाते है। अंजीर का वैज्ञानिक नाम फाइकस कैरिका है। इसका देशी विकल्प हमारे बीच गूलर या डूमर के रूप मे उपलब्ध है। इसे इंडियन फिग का नाम मिला है और इसका वैज्ञानिक नाम है फाइकस रेसीमोसा। इसमे अंजीर जैसे ही गुण पाये जाते है। यह अपने आप उगता है और रसायनो का प्रयोग इसके उत्पादन मे नही होता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है। बच्चे इसे चाव से खाते है। देश के पारम्परिक चिकित्सक बताते है कि इसके मौसमी प्रयोग से वर्ष भर बीमारियो से बचा जा सकता है। अब आपको महंगे रिशी मशरूम और नोनी जैसे उत्पाद पर व्यर्थ पैसे बहाने की क्या जरुरत? मैने देशी फलो के महत्व पर सैकडो आलेख लिखे है और एक वृहत एनसाइक्लोपीडीया तैयार की है। देश भर मे साल भर देशी फल उपलब्ध है। आप अपने इलाके का नाम बताइये और हम आपको बतायेंगे आपके आस-पास पाये जाने वाले देशी फल, उनके स्थानीय नाम, उनके औषधीय महत्व और साथ ही इस विषय मे जानकारी रखने वालो की सूची। - इस तर्ज पर इसे तैयार किया गया है। मुझे लगता है कि आने वाली पीढी के लिये यह अधिक उपयोगी होगा क्योकि यह हमारा सौभाग्य है कि वर्तमान पीढी इनके विषय मे कम ही सही पर उपयोगी जानकारी रखती है। उन्हे फिर से जगाने की जरुरत है जिससे देशी फल भारतीय घरो मे एक फिर पहुँचे। बच्चे यदि इन्हे खाने की मेज पर देख ले तो समझिये हमने एक पूरी पीढी तक यह सन्देश पहुँचा दिया।

(लेखक कृषि वैज्ञानिक है और वनौषधीयो से सम्बन्धित पारम्परिक ज्ञान के दस्तावेजीकरण मे जुटे हुये है।)

© सर्वाधिकार सुरक्षित

Comments

parul
07 Feb 2008, 03:40
Pankaj ji namaskaar,TENDUU ke phal kaa kya koi aur bhi aam bolchaal ki bhaashaa me naam hai? ..aapka baalon ki samasyaa vaalaa lekh bhi padhaa thaa...email na honey ki vajah se aagey prashn na puunch saki....ghar me bachhon ko chhoti moti biimaariyaan lagney per sabse pehley desi ilaaj me hi vishvaas rakhti huun..aapkey lekh bahut pasand aatey hain...aabhaar
ghughutibasuti
07 Feb 2008, 13:38
यदि फलों, वनस्पतियों की फोटो हो या अन्य नाम दिये जाएँ या वैग्यानिक नाम ही सही तब पता चले कि ये कौन से फल हैं ।
घुघूती बासूती
तृप्ति अवधिया
26 Feb 2008, 09:24
आपके लेख को पढ़कर तेंदू फल की नई विशेषताओं की जानकारी मिली। धन्यवाद!
premnath lahari
08 Mar 2008, 02:19
our upyigi fal jo avasthvardhak ho bataye. jo hamare aash pass ho our hame nirog rakh sake.tedu ke fal ka our kaya faythe hia.
ramprasad
16 Apr 2008, 10:06
district raigarh' chhattishgarh
detail in hindi langwage
*Name:
Email:
Notify me about new comments on this page
Hide my email
*Text:
 
Powered by Scriptsmill Comments Script

click here

अपनी कविताएँ, लेख आदि कृतियों को हिंदी वेबसाइट कृति निर्देशिका में जोड़ कर अन्तर्जाल में हिंदी का वर्चस्व बढ़ायें।

सर्च से आमदनी! (Paid to Search - Easy Money)

मुफ्त ई-कार्ड्स (Free ECards!)

आपकी राय
इंटरनेट में खोजने के लिये आप किस सर्च इंजिन का प्रयोग करते हैं? Total votes: 182

वेबसाइट ट्यूटोरियल
अपना वेबसाइट बनायें!

ज्ञान-गंगा!
कम्प्यूटर
आइये कम्प्यूटर सीखे!
एमएस आफिस
(MS Office)
वर्ड (Word)
एक्सेल (Excel)
पॉवर पाइंट (Power Point)

हिन्दी ई-पुस्तकें
हिन्दी में सस्ती एवं ज्ञानवर्धक ई-पुस्तकें खरीदें!
डिजिटल हिन्दी बुक स्टोर

TESNSES (टेन्स) के रहस्यों को सरल हिन्दी भाषा में समझाने वाली प्रथम हिन्दी ई-पुस्तिका
TENSE GUIDE (टेन्स गाइड)

पेजमेकर
पेजमेकर सीखें!

एचटीएमएल
एचटीएमएल सीखें!

click here

निवेश/ऋण/बीमा
शेयर्स में निवेश!
बीमा का इतिहास

पारम्परिक चिकित्सा/कृषि
प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक पंकज अवधिया के लेख!

कैरियर
नये जाब के लिये तैयारी कैसे करें!

मोबाइल फोन
नोकिया कोड्स - टिप्स तथा ट्रिक्स (Nokia Codes Tips and Tricks)

भारतीय सिनेमा
भारतीय सिनेमा का इतिहास

खोपड़ी खपायें
रु.100 में 100 आइटम लाने का प्रश्न

भोजन व पाक कला
भारतीय भोजन व पाक कला

click here

व्याकरण
हिंदी एवं अंग्रेजी व्याकरण!

संस्कृति
भारतीय संस्कृति!
वाल्मीकि
तुलसीदास
वाल्मीकि रामायण

यात्रा एवं पर्यटन
भारत दर्शन!
यात्रा में निकलने से पहले
यात्रा एवं पर्यटन
यात्रा हेतु सारी सुविधाएँ यात्रा.कॉम (yatra.com) से प्राप्त करें।!

सामान्य ज्ञान
जानवरों के बारे में विशेष जानकारी (special information about animals)
आविष्कार तथा आविष्कारक
संसार की प्रसिद्ध नदियाँ!
संसार की उच्चतम पर्वत चोटियाँ
राष्ट्र के प्रमुख व्यक्ति

ब्यूटी टिप्स
सौंदर्य की विशेष सलाह

सहयोगी वेबसाइट
महिला मंडल

हिंदी वेबसाइट का चिट्ठा
हिंदी वेबसाइट के चिट्ठे
में अपने लेख डालें।

मित्र|समुदाय
गँठजोड़!
गँठजोड़ (Gathjod) में रजिस्टर करने के फायदे

नये-नये लोगों से मिलाये .....
उनमें समीपता लाये .....
आत्मीयता बढ़ाये .....
गँठजोड़

अपने चिट्ठे/वेबसाइट को गँठजोड़ डायरेक्टरी में जोड़ें!


धान के देश में!

हिंदी वेबसाइट!