हिंदी वेबसाइट

हिंदीभाषियों
के लिये
एक समर्पित वेबसाइट

पारम्परिक चिकित्सा/कृषि
पारम्परिक चिकित्सकीय ज्ञान पर आधारित मधुमेह पर वैज्ञानिक रपट


किसान और इंटरनेट
पैसे से खरीदकर रोज जहर खाता है आम भारतीय
यूँ तो हथियार न डालिये मच्छरो के आगे
आपको स्वस्थ बनाने बाट जोह रहे है देशी फल
आइये ऐसे करे पारम्परिक नुस्खो को समृद्ध
कितना कम जानते है हम देश की पर्यावरणीय सम्स्याओ के विषय मे
और अब बम भी होने चाहिये हर्बल
पारम्परिक चिकित्सकीय ज्ञान के दस्तावेजीकरण के दौरान हो रहे विचित्र अनुभव-1
क्या आप जानते है एक पेड की कीमत?
अपने ही देश मे क्यो दुत्कारी जा रही पारम्परिक चिकित्सा पद्धति?
यदि पैरो मे गति हो तो क्या कर लेंगी राहे
ह्रदय रोगो को कहे अलविदा असाधारण पारम्परिक ज्ञान के साधारण प्रयोग से

click here

click here

click here

click here

click here

NARAD:Hindi Blog Aggregator

Google

हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!

आइये ऐसे करे पारम्परिक नुस्खो को समृद्ध

हिन्दी वेबसाइट में पंकज अवधिया के लेख
पंकज अवधिया

केवाँच और गोखरू के बीजो के चूर्ण को बराबर मिलाकर गाय के धारोष्ण दूध के साथ सेवन मनुष्य की शक्ति को कभी क्षीण नही करता है। ऐसा प्राचीन चिकित्सा ग्रंथो मे लिखा है। इसे स्वयमगुप्तादिचूर्णम का नाम दिया गया है। ग्रंथो मे इससे अधिक जानकारी उपलब्ध नही है। इस जानकारी के साथ जब मै छत्तीसगढ के पारम्परिक चिकित्सको से मिला तो उन्होने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाए दी।

ज्यादातर पारम्परिक चिकित्सक इस नुस्खे को जानते है। दोनो ही वनस्पतियाँ राज्य मे मिलती है और वे सैकडो नुस्खो मे इन वनस्पतियो का प्रयोग अन्य वनस्पतियो के साथ करते है। पर बहुत से पारम्परिक चिकित्सक इन दो वनस्पतियो के प्रयोग ही को उपयोगी मानते है।

मैदानी भाग के पारम्परिक चिकित्सको ने बताया कि वे केवाँच के काले बीजो वाली किस्म का प्रयोग करते है। जमीन मे गिरे या कहे बिखरे हुये बीजो का एकत्रण है। खेती से तैयार बीजो का प्रयोग नही होता है। बागबहरा के पारम्परिक चिकित्सको ने बताया कि वे सफेद, काले और मिले-जुले बीजो का प्रयोग करते है।

गोखरू के बीज नदी के किनारे पर अपने आप उगने वाले पौधो से एकत्र किये जाते है। महानदी की रेत मे उगने वाले गोखरू को सबसे अच्छा माना जाता है। वे पारम्परिक चिकित्सक जो महानदी से दूर है, वे घूम-घूम कर वनस्पति बेचने वालो से इसे खरीद लेते है। मेलो से भी इसकी खरीद होती है।

क्या साल भर इसका प्रयोग करना चाहिये? यह जानकारी सन्दर्भ ग्रंथो मे नही मिलती है। पारम्परिक चिकित्सक बताते है कि बरसात और जाडे के मौसम मे इसका प्रयोग करना चाहिये। बरसात मे इसे भैस के दूध के साथ जबकि जाडे मे गाय के दूध के साथ लेना चाहिये।

पारम्परिक चिकित्सक पहले केवाँच की मात्रा अधिक रखते है फिर धीरे-धीरे गोखरू की मात्रा बढाते जाते है। वे इस नुस्खे का प्रयोग सहायक उपचार के रूप मे उन रोगियो की चिकित्सा मे करते है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। वे कहते है कि आरम्भ मे इसका प्रयोग मुख्य उपचार मे भी होता है। आधुनिक चिकित्सा जब हार मान लेती है और एडस के रोगी को मरने के लिये छोड दिया जाता है तब वे पारम्परिक चिकित्सको के पास आते है। कई पारम्परिक चिकित्सक इस अवस्था मे इस नुस्खे के प्रयोग की बात कहते है पर वे इसमे 20 प्रकार की अन्य वनस्पति भी मिला लेते है।

काँकेर के पारम्परिक चिकित्सक जब किडनी रोगो का उपचार करते है तो इस नुस्खे मे गोखरू का अनुपात बढा देते है। पार्किंसंस जैसी बीमारियो के इलाज मे केवाँच का अनुपात बढा दिया जाता है। उनका कहना है कि मुख्य भूमिका केवाँच की होती है और गोखरू का प्रयोग केवाँच के असर को बढा देता है। दूध केवल माध्यम का कार्य नही करता है। यह केवाँच और गोखरू दोनो ही की क्षमता को बढा देता है।

इन जानकारियो को जब मैने विस्तार से लिखना आरम्भ किया तो इसे समाहित करने मे 350 से अधिक पृष्ठ लगे। राज्य मे 6000 से अधिक पारम्परिक चिकित्सको को मै जानता हूँ। इनमे से कुछ से मिलने पर इस नुस्खे के विषय मे इतनी जानकारी मिली। देश भर के पारमपरिक चिकित्सको से कितनी जानकारी मिल सकती है यह कल्पना से बाहर है। ये जानकारियाँ बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि इन्हे प्राचीन ग्रंथो के नवीन संस्करण के शामिल किया जाना चाहिये। ऐसी ही जानकारियाँ दस्तावेजो के रूप मे उपलब्ध पारम्परिक ज्ञान को समृद्ध बना सकती है। पिछले एक दशक से भी अधिक समय से मै यह कार्य कर रहा हूँ और अब तक हजारो नुस्खो के विषय मे जानकारी एकत्र की है। पर यह ज्ञान बहुत वृहत है। यही कारण है कि अभी तक मै केवल 38 नुस्खो मे नयी जानकारियाँ जोड पाया हूँ। आज सारी दुनिया पारम्परिक चिकित्सकीय ज्ञान जैसे नीरस विषय के बारे मे जानने को तैयार नही है। ऐसे मे चिंता और बढ जाती है। इस विषय मे नयी पीढी को बताकर यदि एक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाये तभी इसका भविष्य सुनहरा कहा जा सकता है।

सम्बन्धित शोध आलेखो की सूची

  • Comments of Traditional Healers of Indian State Chhattisgarh on Ayurveda Formulations. 1. Introduction.
  • Comments of Traditional Healers of Indian State Chhattisgarh on Ayurveda Formulations. 2. Comments on Vilvadikwath.
  • Comments of Traditional Healers of Indian State Chhattisgarh on Ayurveda Formulations. 12. Shringyadileh.
  • Comments of Traditional Healers of Indian State Chhattisgarh on Ayurveda Formulations. 7. Use of Durva Prash.
  • Comments of Traditional Healers of Indian State Chhattisgarh on Ayurveda Formulations. 8. Raktashrav Chikitsa (Chakradatt).
  • Comments of Traditional Healers of Indian State Chhattisgarh on Ayurveda Formulations. 9. Use of Shriparni Tailam.
  • Comments of Traditional Healers of Indian State Chhattisgarh on Ayurveda Formulations. 10. Laja Yog.
  • Comments of Traditional Healers of Indian State Chhattisgarh on Ayurveda Formulations. 11. Kajjalam (Chakradatt).
  • Comments of Traditional Healers of Indian State Chhattisgarh on Ayurveda Formulations. 13. Nimbpatra Yoga.
  • Comments of Traditional Healers of Indian State Chhattisgarh on Ayurveda Formulations. 14. Shvavishchikitsa.
  • Comments of Traditional Healers of Indian State Chhattisgarh on Ayurveda Formulations. 15. Punarnava yoga.
  • Comments of Traditional Healers of Indian State Chhattisgarh on Ayurveda Formulations. 16. Ashwagandha Rasayanam.
  • Comments of Traditional Healers of Indian State Chhattisgarh on Ayurveda Formulations. 17. Lohtriphala Yoga
  • Comments of Traditional Healers of Indian State Chhattisgarh on Ayurveda Formulations. 18. Varahvasa Yoga.
  • Comments of Traditional Healers of Indian State Chhattisgarh on Ayurveda Formulations. 19. Mash Payas.

अन्य आलेखो के लिये EcoPort का अवलोकन करें!

(लेखक कृषि वैज्ञानिक है और वनौषधीयो से सम्बन्धित पारम्परिक ज्ञान के दस्तावेजीकरण मे जुटे हुये है।)

© सर्वाधिकार सुरक्षित

Comments

No comments yet
*Name:
Email:
Notify me about new comments on this page
Hide my email
*Text:
 
Powered by Scriptsmill Comments Script

click here

अपनी कविताएँ, लेख आदि कृतियों को हिंदी वेबसाइट कृति निर्देशिका में जोड़ कर अन्तर्जाल में हिंदी का वर्चस्व बढ़ायें।

सर्च से आमदनी! (Paid to Search - Easy Money)

मुफ्त ई-कार्ड्स (Free ECards!)

आपकी राय
इंटरनेट में खोजने के लिये आप किस सर्च इंजिन का प्रयोग करते हैं? Total votes: 182

वेबसाइट ट्यूटोरियल
अपना वेबसाइट बनायें!

ज्ञान-गंगा!
कम्प्यूटर
आइये कम्प्यूटर सीखे!
एमएस आफिस
(MS Office)
वर्ड (Word)
एक्सेल (Excel)
पॉवर पाइंट (Power Point)

हिन्दी ई-पुस्तकें
हिन्दी में सस्ती एवं ज्ञानवर्धक ई-पुस्तकें खरीदें!
डिजिटल हिन्दी बुक स्टोर

TESNSES (टेन्स) के रहस्यों को सरल हिन्दी भाषा में समझाने वाली प्रथम हिन्दी ई-पुस्तिका
TENSE GUIDE (टेन्स गाइड)

पेजमेकर
पेजमेकर सीखें!

एचटीएमएल
एचटीएमएल सीखें!

click here

निवेश/ऋण/बीमा
शेयर्स में निवेश!
बीमा का इतिहास

पारम्परिक चिकित्सा/कृषि
प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक पंकज अवधिया के लेख!

कैरियर
नये जाब के लिये तैयारी कैसे करें!

मोबाइल फोन
नोकिया कोड्स - टिप्स तथा ट्रिक्स (Nokia Codes Tips and Tricks)

भारतीय सिनेमा
भारतीय सिनेमा का इतिहास

खोपड़ी खपायें
रु.100 में 100 आइटम लाने का प्रश्न

भोजन व पाक कला
भारतीय भोजन व पाक कला

click here

व्याकरण
हिंदी एवं अंग्रेजी व्याकरण!

संस्कृति
भारतीय संस्कृति!
वाल्मीकि
तुलसीदास
वाल्मीकि रामायण

यात्रा एवं पर्यटन
भारत दर्शन!
यात्रा में निकलने से पहले
यात्रा एवं पर्यटन
यात्रा हेतु सारी सुविधाएँ यात्रा.कॉम (yatra.com) से प्राप्त करें।!

सामान्य ज्ञान
जानवरों के बारे में विशेष जानकारी (special information about animals)
आविष्कार तथा आविष्कारक
संसार की प्रसिद्ध नदियाँ!
संसार की उच्चतम पर्वत चोटियाँ
राष्ट्र के प्रमुख व्यक्ति

ब्यूटी टिप्स
सौंदर्य की विशेष सलाह

सहयोगी वेबसाइट
महिला मंडल

हिंदी वेबसाइट का चिट्ठा
हिंदी वेबसाइट के चिट्ठे
में अपने लेख डालें।

मित्र|समुदाय
गँठजोड़!
गँठजोड़ (Gathjod) में रजिस्टर करने के फायदे

नये-नये लोगों से मिलाये .....
उनमें समीपता लाये .....
आत्मीयता बढ़ाये .....
गँठजोड़

अपने चिट्ठे/वेबसाइट को गँठजोड़ डायरेक्टरी में जोड़ें!


धान के देश में!

हिंदी वेबसाइट!