हिंदी वेबसाइट

हिंदीभाषियों
के लिये
एक समर्पित वेबसाइट

पारम्परिक चिकित्सा/कृषि
पारम्परिक चिकित्सकीय ज्ञान पर आधारित मधुमेह पर वैज्ञानिक रपट


किसान और इंटरनेट
पैसे से खरीदकर रोज जहर खाता है आम भारतीय
यूँ तो हथियार न डालिये मच्छरो के आगे
आपको स्वस्थ बनाने बाट जोह रहे है देशी फल
आइये ऐसे करे पारम्परिक नुस्खो को समृद्ध
कितना कम जानते है हम देश की पर्यावरणीय सम्स्याओ के विषय मे
और अब बम भी होने चाहिये हर्बल
पारम्परिक चिकित्सकीय ज्ञान के दस्तावेजीकरण के दौरान हो रहे विचित्र अनुभव-1
क्या आप जानते है एक पेड की कीमत?
अपने ही देश मे क्यो दुत्कारी जा रही पारम्परिक चिकित्सा पद्धति?
यदि पैरो मे गति हो तो क्या कर लेंगी राहे
ह्रदय रोगो को कहे अलविदा असाधारण पारम्परिक ज्ञान के साधारण प्रयोग से

click here

click here

click here

click here

click here

NARAD:Hindi Blog Aggregator

Google

हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!

और अब बम भी होने चाहिये हर्बल

हिन्दी वेबसाइट में पंकज अवधिया के लेख
पंकज अवधिया

प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक पंकज अवधिया का चिट्ठा
दर्द हिन्दुस्तानी

देश के सभी शहर बारुद की गन्ध से महक रहे है। जी नही मै आतंकवाद पर नही लिखने जा रहा हूँ। मै तो प्रतिदिन लाखो की तादाद के फोडे जा रहे बमो की बात कर रहा हूँ जिन्हे आप चौबीसो घंटे फूटते सुन सकते है। पहले रात को यह शोर कम हो जाता था पर अब तो कोई भी बहाना मिले बम अवश्य फोडे जाते है। बमो की आवाज मे भी इजाफा हो गया है। सँकरी गलियो मे रहने वाले लोग या अस्पताल मे पडे मरीज अचानक ही चौक पडते है। रंग मे भंग न हो इसलिये मन-मसोस कर रह जाते है। बमो की आवाज से घरो के काँच थरथराने लगते है। कई बार तो आस-पास खडी गाडियो के शीशे टूट जाते है। इन बमो से कई प्रकार के प्रदूषण होते है। धुँए से लोगो विशेषकर बच्चो को साँस की तकलीफ हो जाती है। हमारे कान सुनने की स्वाभाविक क्षमता खोते जा रहे है फिर भी हमारे ही अपने लोग यह कर रहे है और आने वाले समय मे करते रहेंगे। यह कडवा सच है। रोज हो रहे धमाको के बीच मै यह सोचता रहता हूँ कि क्या इन बमो को समाज के लिये उपयोगी बनाया जा सकता है?

कुछ महिनो पहले अपने युवा मित्र के साथ टेबल टेनिस खेलते हुये मैने उसके सामने प्रस्ताव रखा कि सुगन्ध फैलाने वाले बम क्यो नही बनाये जाते? दीपावाली के बाद पूरा शहर महकने लगे तो कितना अच्छा होगा। अभी तो बारुद की बदबू से शहर कई दिनो तक रहने लायक नही हो पाते है। कई लोग दीपावली के तुरंत बाद पहाडो पर चले जाते है। युवा मित्र फटाको का खानदानी निर्माता है। उसने आधे मे ही खेल छोडा और घर चला गया। कुछ घंटो बाद फोन आया कि पिता जी तो हँस रहे है इस प्रस्ताव पर मै इस पर काम करने को तैयार हूँ। बस फिर क्या था हम लोगो ने इस पर काम शुरु कर दिया। बारुद की इतनी तेज गन्ध को दबा पाना बडा मुश्किल लग रहा है पर फिर भी प्रयास चल रहे है।

कुछ वर्षो पहले मैने बतौर सलाहकार मच्छरो को भगाने के लिये एक हर्बल नुस्खा बनाया था। यह बहुपयोगी था। इसे जलाने से वातावरण शुद्ध होता था। मख्खियाँ भाग जाती थी और मच्छर भी घरो से दूर रहना बेहतर समझते थे। इस नुस्खे को चीटीयो के पास रखने से वे दूर चली जाती थी। इसी नुस्खे से दमा के रोगियो को इनहेलर की जरुरत नही पडती थी। यदि आप बाहर है तो इस नुस्खे का लेप हाथ धोने के काम भी आ जाता था। मतलब यह कि एक पंथ और कई काज। दिल्ली के एक महाश्य ने इसे खरीदा और अब वे इसके लायसेंस के लिये लगे हुये है। मेरा काम खत्म हो चुका है। नये बम मे जब हमने इसे प्रयोग किया तो यह आशा जागी कि अब बम के फूटने से मच्छरो से भी निजात मिले सकेगी। मेरे इस युवा मित्र की कई सीमाए है पर उसका उत्साह देखते ही बनता है।

महंगे और जमीनी स्तर पर बेकार शोध करने वाले शोधकर्ताओ को अब आम लोगो की समस्याओ पर शोध कर उन्हे परेशानियो से मुक्ति दिलवानी चाहिये- ऐसा मेरा मानना है। आप मंगल मे जाने के लिये आतुर है पर जमीनी स्तर पर बमो से उत्पन्न प्रदूषण से नही निपट पा रहे है। इस प्रदूषण से दुनिया मे बहुत से देश प्रभावित है। पटाखो का प्रचलन सब ओर बढ रहा है। हम सब कुछ जानते हुये भी अपनी खुशी के लिये अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रहे है। बारातो मे नाचते हुये युवाओ से मै पूछता हूँ कि बम फोडने से किस प्रकार का आनन्द मिलता है? तो सामान्य सा जवाब मिलता है कि आवाज मे जो रोमांच है वैसा किसी मे नही। तो क्या आने वाले समय मे हम सभी बारातियो को ऐसे हेडफोन दे सकते है जिसमे सभी को अपने रोमांच की आवश्यकता के हिसाब से आवाज सुनने को मिले। बम की आवाज आस-पास न फैले केवल हेडफोन से सुनने वालो तक जाये। अभी भले ही यह अकल्पनीय लगे पर इस तरह के समाधान सामने लाने होंगे ताकि रंग भी बना रहे और किसी को दिक्कत भी न हो।

नियमगिरि पर अन्य हिन्दी लेख

(लेखक कृषि वैज्ञानिक है और वनौषधीयो से सम्बन्धित पारम्परिक ज्ञान के दस्तावेजीकरण मे जुटे हुये है।)

© सर्वाधिकार सुरक्षित

Comments

No comments yet
*Name:
Email:
Notify me about new comments on this page
Hide my email
*Text:
 
Powered by Scriptsmill Comments Script

click here

अपनी कविताएँ, लेख आदि कृतियों को हिंदी वेबसाइट कृति निर्देशिका में जोड़ कर अन्तर्जाल में हिंदी का वर्चस्व बढ़ायें।

सर्च से आमदनी! (Paid to Search - Easy Money)

मुफ्त ई-कार्ड्स (Free ECards!)

आपकी राय
इंटरनेट में खोजने के लिये आप किस सर्च इंजिन का प्रयोग करते हैं? Total votes: 182

वेबसाइट ट्यूटोरियल
अपना वेबसाइट बनायें!

ज्ञान-गंगा!
कम्प्यूटर
आइये कम्प्यूटर सीखे!
एमएस आफिस
(MS Office)
वर्ड (Word)
एक्सेल (Excel)
पॉवर पाइंट (Power Point)

हिन्दी ई-पुस्तकें
हिन्दी में सस्ती एवं ज्ञानवर्धक ई-पुस्तकें खरीदें!
डिजिटल हिन्दी बुक स्टोर

TESNSES (टेन्स) के रहस्यों को सरल हिन्दी भाषा में समझाने वाली प्रथम हिन्दी ई-पुस्तिका
TENSE GUIDE (टेन्स गाइड)

पेजमेकर
पेजमेकर सीखें!

एचटीएमएल
एचटीएमएल सीखें!

click here

निवेश/ऋण/बीमा
शेयर्स में निवेश!
बीमा का इतिहास

पारम्परिक चिकित्सा/कृषि
प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक पंकज अवधिया के लेख!

कैरियर
नये जाब के लिये तैयारी कैसे करें!

मोबाइल फोन
नोकिया कोड्स - टिप्स तथा ट्रिक्स (Nokia Codes Tips and Tricks)

भारतीय सिनेमा
भारतीय सिनेमा का इतिहास

खोपड़ी खपायें
रु.100 में 100 आइटम लाने का प्रश्न

भोजन व पाक कला
भारतीय भोजन व पाक कला

click here

व्याकरण
हिंदी एवं अंग्रेजी व्याकरण!

संस्कृति
भारतीय संस्कृति!
वाल्मीकि
तुलसीदास
वाल्मीकि रामायण

यात्रा एवं पर्यटन
भारत दर्शन!
यात्रा में निकलने से पहले
यात्रा एवं पर्यटन
यात्रा हेतु सारी सुविधाएँ यात्रा.कॉम (yatra.com) से प्राप्त करें।!

सामान्य ज्ञान
जानवरों के बारे में विशेष जानकारी (special information about animals)
आविष्कार तथा आविष्कारक
संसार की प्रसिद्ध नदियाँ!
संसार की उच्चतम पर्वत चोटियाँ
राष्ट्र के प्रमुख व्यक्ति

ब्यूटी टिप्स
सौंदर्य की विशेष सलाह

सहयोगी वेबसाइट
महिला मंडल

हिंदी वेबसाइट का चिट्ठा
हिंदी वेबसाइट के चिट्ठे
में अपने लेख डालें।

मित्र|समुदाय
गँठजोड़!
गँठजोड़ (Gathjod) में रजिस्टर करने के फायदे

नये-नये लोगों से मिलाये .....
उनमें समीपता लाये .....
आत्मीयता बढ़ाये .....
गँठजोड़

अपने चिट्ठे/वेबसाइट को गँठजोड़ डायरेक्टरी में जोड़ें!


धान के देश में!

हिंदी वेबसाइट!